गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज
बिजनौर। बिजनौर विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी अपने समर्थकों के संग मंडावर थाना क्षेत्र के गांव इनाम पुरा में जनसभा कर रहे थे। इस जनसभा को लेकर मंडावर थाना पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। जिसमें गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान समेत 21 लोग नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। संवाद