बिजलीघर पर जेई के साथ मारपीट करने का मामला
किरतपुर। बिजलीघर पर जेई के साथ मारपीट करने के आरोप में दो भाइयों समेत 40 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव इस्लामपुर सादात स्थित बिजलीघर पर तैनात जेई विशाल कुमार सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को 132/133 केवी नजीबाबाद से निर्गत 33 हजार लाइन का शट-डाउन लिया गया था । इससे विद्युत उपकेन्द्र इस्लामपुर सादात व भोजपुर को बिजली मिलती है।
इस कारण उपकेन्द्र इस्लापुर सादात की विधुत आपूर्ति भी बंद थी। तय शेड्युल के अनुसार बिजली आपूर्ति शाम 7 बजे तक होनी थी। मगर, कार्य की अधिकता के कारण 33 हजार लाइन रात्रि 9 बजे चालू हुई।
उपकेन्द्र इस्लापुर पर स्थानीय गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। वह जब उपकेन्द्र इस्लापुर सादात पर पहुंचा तो मारपीट की गई। ग्रामीण अजीत सिंह व गजेन्द्र पुत्रगण भोपाल सिंह निवासी इस्लामपुर सादात के अलावा 40 लोगों ने उसे पीटा। पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।