स्योहारा। थाना क्षेत्र निवासी युवती द्वारा सीआईएसएफ ट्रेनी जवान सहित दो युवकों पर पिछले डेढ़ वर्ष से परेशान करने व दो वर्ष पूर्व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
युवती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से विकास पुत्र चंचल उसे परेशान कर रहा है। दो माह पूर्व विकास द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। युवती के विरोध करने पर विकास ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। जब युवती के परिवार वाले इसकी शिकायत करने विकास के घर पहुंचे तो विकास के परिवार वालों ने विकास से माफी मंगवा कर बात को खत्म कर दिया था। परंतु विकास के बड़े भाई आकाश ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए कहा कि जब वह सीआईएसएफ की ट्रेनिंग से वापस घर आ जाएगा, तो युवती को घर से उठाकर ले जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। संवाद