फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोलने पर केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2024 05:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद (बिजनौर)। पाकिस्तान जिंदाबाद.... हिन्दुस्तान मुर्दाबाद बोलने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ग्रुप में आरोपी ने ऑडियो भेजी थी। उक्त ऑडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में इंस्टाग्राम पर भेजी गई एक ऑडियो सुनाई दे रही है। जिसमें आरोपी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। साथ ही हिंदुस्तान को लेकर भी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने आरोपी मुनफेज निवासी मीरापुर मोदीवाला अफजलगढ़ के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें