फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कैंटीन मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल के दो अधिकारियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। चीनी शुगर मिल की कैंटीन मामले में पुलिस ने चीनी मिल के दो अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चांदपुर के मोहल्ला संतनगर निवासी नरेश गुर्जर कृषि उत्पादन मंडी समिति में कैंटीन चलाने व सब्जी की आढ़त का काम करता था। नरेश के भाई गांव लाटरा निवासी मुन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चांदपुर चीनी मिल की कैंटीन धामपुर निवासी लाला चलाता था। लाला का मंडी समिति में आना जाना था। उसके भाई नरेश से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। बीमारी के चलते लाला ने नरेश से चीनी मिल की कैंटीन संभालने का अनुरोध किया था। लाला ने कहा था कि जो डेढ़ लाख रुपये दिए हैं वे तुम मुझे दे देना। नरेश मान गया था। तीन सितंबर को नरेश ने लाला को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। नरेश के भाई मुन्नू ने बताया कि इसका चीनी मिल प्रबंधतंत्र को पता चला तो उन्होंने कैंटीन खाली कराने का दबाव बनाया। नौ सितंबर शाम मिल प्रबंधतंत्र ने कुछ लोगों को साथ लेकर कैंटीन खाली करने को कहा था। नरेश भाग कर अपने घर आ गया और तनाव में उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चीनी मिल के दो अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें