फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की बालिका पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर किया था घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर थाने में पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरअसल कुत्ते ने पांच वर्षीय बालिका को काटकर घायल कर दिया था। बालिका की मां की ओर से इस मामले में तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला शहीदनगर निवासी धर्मसिंह की पांच वर्षीय पुत्री नव्या को पड़ोसी अमरजीत सिंह के पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। नव्या का मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के चार दिन बाद घायल बालिका की मां ने कुत्ता स्वामी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुत्ते के मालिक अमरजीत सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक होते हैं पिटबुल नस्ल के कुत्ते
कुत्ते पालने के शौकीन खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने से भी गुरेज नही कर रहे हैं। जानकारों की माने तो जर्मन शेफर्ड, रॉटव्हीलर, पिटबुल नस्ल के कुत्ते काफी खतरनाक माने जाते हैं। हाल के दिनों में पिटबुल द्वारा हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। बड़े शहरों में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है, लेकिन छोटे शहरों व कस्बों में कितने पालतू कुत्ते हैं इसका कोई रिकार्ड नही है। पालिका के ईओ एपी पांडेय का कहना है कि पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन शीघ्र ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें