फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फ़ैलाने में आठ के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैला कर गांव में दहशत का माहौल पैदा करने वालों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से गांव वालों में हड़कंप मचा है। दो अलग अलग गांव के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में सात सितम्बर की रात गांव सदाफल निवासी मोहम्मद मकसूद पुत्र समुआ व मोहम्मद यूनुस पुत्र अब्दुल अजीज ने गांव के जंगल में बच्चा चोर गिरोह होने की अफवाह फैला दी थी। इतना ही नहीं इन दोनों ने गांव की अल मदीना मस्जिद पहुंचकर मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल हमीद व इश्तियाक पुत्र शब्बीर व एक अन्य निवासी ग्राम गोविंदपुर से मस्जिद से गांव में बच्चा चोर गिरोह होने का अनाउंसमेंट कराया। मस्जिद से बच्चा चोर गिरोह का ऐलान होने की खबर से गांव में भ्रामक स्थिति पैदा हो गई थी। ग्रामीणों ने अपने अपने बच्चों को घरों में कैद कर लिया था।
उधर दूसरा मामला गांव रहटोली में तीन दिन पहले सामने आया। ग्राम कोलासागर निवासी शिवकुमार पुत्र रामकिशन व धीरज पुत्र चब्बा सिंह ने गांव रहटोली के जंगलों में ईख के खेत में बच्चा चोर गिरोह के सदस्य होने की अफवाह फैलाई। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़ कर ग्राम प्रधान को सौंप दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को ग्रामीणों से मुक्त कराया। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से गांव में भय व्याप्त हो गया। बच्चों को स्कूल भेजने से भी लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई भ्रामक अफवाह फैला कर गांव में दहशत का माहौल पैदा करता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें