लॉकडाउन के उल्लंघन में 20 के खिलाफ मुकदमा
नगीना। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बघाला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने व बिना मास्क लगाए इकट्ठा होकर सड़क पर निकलने के आरोप में गांव के 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दारोगा धर्मपाल सिंह ने गांव के अंजार, अंसार, कमरे आलम, जब्बार, शाकिब, अफजाल, गुफरान, इमरान, अफजाल, इमरान, रिजवान, रहीमू, अरशद, तैयब, फईम, कफील, कादिर, इस्तकार, साजिद, इस्तकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।