आनंदोत्सव दीपावली मेला 16 अक्तूबर को
नजीबाबाद। श्रीश्री सेवा समिति आनंदोत्सव दीपावली मेला 16 अक्तूबर को आयोजित करेगी। मेले से प्राप्त आय जनकल्याण में खर्च की जाएगी।
श्रीश्री सेवा समिति के नेतृत्व में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता दीपावली मेला आनंदोत्सव दीपावली मेला आयोजित किया जाएगा। एमडीएस इंटर कॉलेज में 16 अक्तूबर को आयोजित दीपावली मेले का मुख्य आकर्षण बाल नृत्य प्रतियोगिता और आकर्षक स्टॉल होंगे। मेले की संयोजिका मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि अपराह्न 2:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित मेले में बाल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम वर्ग में 6 वर्ष से 8 वर्ष आयु और द्वितीय वर्ग में 9 वर्ष से 11 वर्ष आयु के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त आय को जन कल्याण में खर्च किया जाएगा।
प्रतियोगिता आयोजक मंडल की सुधा चावला, डॉ.इंदु लाहोटी, डॉ.शुभा माहेश्वरी, कुमकुम गर्ग, मोहन जुयाल, दीपा मोदी, रेखा मोदी, शुभम शर्मा की देखरेख में आयोजित मेले का मुख्य आकर्षण सुपर बंपर लकी ड्रॉ और अन्य मनोहरी आयोजन होंगे।