फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग में गिरी कार, दो घायल

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मेघपुर में हाईवे से गिरने से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आम के बाग में गिरी कार, दो घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग गांव मेघपुर के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के बाग में जा गिरी कार में सवार दो लोग घायल हो गए। गांव वालों की मदद से चालक व उसके साथी को बाहर निकाला गया। नगर के मोहल्ला गौहरअली खां निवासी सौरभ चौधरी जिक्रीवाला निवासी जसवंत सिंह के साथ कार से गांव मेघपुर जा रहे थे। जैसे ही कार गांव मेघपुर स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंची हाईवे पर मिट्टी होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फुट नीचे आम के बाग में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए। गांव वालों ने दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला। परिजन घायलों को उपचार के लिए धामपुर ले गए। वहां उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें