नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में गिरी कार को निकालती क्रेन।
- फोटो : NAZIBABAD
पूर्वी गंग नहर में गिरी कार
मंडावली/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार गंग नहर मार्ग पर अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। चालक सहित दो व्यक्ति सकुशल तैर कर नहर से बाहर निकल गए।
मंडावली थाना क्षेत्र नहर पटरी मार्ग पर हिमालयन ढाबा के निकट बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे कार चालक नूरपुर निवासी रियासत व सरताज कार सहित नहर में गिर गए। दोनों साहस का परिचय देते हुए कार के दरवाजे खोलकर तैर कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी की। बताया जाता है कि किसी वाहन को साइड देते समय कार अनियंत्रित होकर पूर्वी गंग नहर में गिरी।