फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, चालक ने दम तोड़ा

Sat, 16 Jul 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव अगवानपुर के निकट कालागढ़ रोड पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव अनवरपुर चंडिका निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रामवती देवी का 36 वर्षीय पुत्र रिंकू अपने नौकर परवेंद्र के साथ कार से अफजलगढ़ से घर जा रहा था। कालागढ़ मार्ग पर गांव अगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री के निकट सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दूसरे  साइड में सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक परवेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि रिंकू घायल हो गया। दोनों को बमुश्किल कार से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चालक की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि  तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें