ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत
हल्दौर। सड़क किनारे खडे़ एक ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार सवार युवक की हायर सेंटर ले जाते हुुए रास्ते में मौत हो गई। रुड़की से एक ट्रक शीशा लादकर दो दिन पहले गुवाहाटी के लिए चला। इस ट्रक में मुरादाबाद हाईवे पर गांव बिसाठ के निकट पहुंचते ही आग लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करा दिया। बुधवार को सड़क किनारे खड़े इस ट्रक में एक कार टकरा गई। जिसमें कार में सवार थाना हीमपुर दीपा के गांव रतनपुर खुर्द निवासी शीतल कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, कुलभूषण, कृष्णा, बंश आदि समेत करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने शीतल कुमार गुप्ता को मेरठ रेफर कर दिया। शीतल कुमार गुप्ता (38) पुत्र महेंद्र कुमार गुप्ता की मेरठ में उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।