- मुरादाबाद के लिए खास
- अमरोहा मार्ग स्थित गांव लिंडरपुर के पास हुआ हादसा
- घायलों में संभल के बहजोई निवासी चार कांवड़िये भी शामिल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के अमरोहा मार्ग स्थित गांव लिंडरपुर में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राॅली से अमरोहा की ओर से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार कांवड़ियों सहित सात लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर गोरक्षधाम चौकी इंचार्ज गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल कांवड़ियों अतुल पुत्र जगदीश, अखिलेश पुत्र सिद्धपाल, सतपाल पुत्र केहर सिंह व गजेंद्र पुत्र जगपाल निवासी रायपुर कलां थाना बहजोई जिला संभल को अमरोहा जिला अस्पताल ले गए। जबकि ईको सवार घायलों आजम पुत्र मईनुद्दीन, अकरा पत्नी दानिश निवासी मंडौरा पिक थाना नहटौर, गुलशहीद पुत्र फारुख निवासी बल्लाशेरपुर थाना नहटौर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कार सवार दिल्ली से घर आ रहे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने घटना के संबंध में कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है।