बिजनौर : नजीबाबाद के भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे से बही कार।
- फोटो : NAZIBABAD
उफान पर नदियां, बिजनौर में रपटे पर बही कार
बिजनौर/बागपत/सहारनपुर। पहाड़ों पर हो रही बरसात से नदियां उफान हैं। बिजनौर में गंगा खतरे के निशान से 0.70 मीटर दूर बह रही है। कोटावाली नदी में अचानक आए पानी में बुधवार को एक कार बह गई और आठ घंटे तक यातायात ठप रहा। सहारनपुर में यमुना में डूबे युवक का शव मिला है। बागपत में बुधवार को यमुना नदी भी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है।
कार सवार बदायूं निवासी प्रमोद यादव, सुनील कुमार, राजीव कुमार हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। कोटावाली नदी रपटे पर कार खड़ी कर तीनों व्यक्ति लघुशंका के लिए गए थे। अचानक जलस्तर बढ़ा और पानी के तेज बहाव में कार बह गई। तीनों ने भागकर जान बचाई। सहारनपुर के बेहट में मसखरा नदी में एक किसान की भैंसा-बुग्गी डूब गई। किसान को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया, भैसा मर गया। सरसावा में सोमवार को यमुना पर बने रेत के टापू पर घास और सब्जी लेने के लिए गए शाहजहांपुर का निवासी युवक प्रवीण (30) का शव बुधवार को झरौली गांव के समीप घाट से मिला है।
बिजनौर : नजीबाबाद के भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर।- फोटो : NAZIBABAD