फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना- टक्कर के बाद गड्ढे में पलटी कार और बस

Sun, 05 Mar 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10
विज्ञापन

नगीना। बस और कार की टक्कर में कार सवार व्यक्ति और बस में सवार 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। नगीना-नहटौर मार्ग पर रविवार दोपहर बस गांव भूरापुर से पहले एक भट्ठे के करीब पहुंची तो सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। बस का पहिया कार के ऊपर चढ़ गया और दोनों वाहन गड्ढे में पलट गए। बस के पलटने के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में घायल हुए करीब तीन दर्जन यात्री बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। बाद में बस को थोड़ा पीछे कर कार में फंसे कार चालक को निकाला गया। कार चालक ग्राम नैनपुरा सराय निवासी 28 वर्षीय रफीक अहमद भी घायल हो गया। बस में सवार यात्रियों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां अपना उपचार कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि घटना के मामले में किसी पक्ष की तरफ से भी अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें