फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टक्कर के बाद कैंटर के केबिन में लगी आग, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कैंटर की गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से टक्कर हो गई। जिससे कैंटर चालक घायल हो गया, जिसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उधर, टक्कर के बाद कैंटर के केबिन में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रविवार की रात पानीपत की विद्यानंद काॅलोनी निवासी कैंटर चालक इरफान पंजाब के करनाल से कैंटर में रूटरवेटर भरकर पीलीभीत जा रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर के समीप पहुंचा तो अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर आगे जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा। दुर्घटना में कैंटर चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर की वायरिंग में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से कैंटर का अगला हिस्सा जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से कैंटर में रखी 40 हजार की नगदी, आवश्यक कागजात सहित मोबाइल आदि जल गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली सहित भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें