फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
बिजनौर में कैडल मार्च निकालते सारथी हम फाउडेशन के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। चीन के हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत से जनता में रोष है। शहीद सैनिकों की याद में कई जगह कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नगीना में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, प्रमोद चौहान, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल आदि के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे गांधी मूर्ति पर एकत्र हुए। शहीद हुए भारतीय जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर युवा भाजपा नेता विशाल अग्रवाल, केशव दीक्षित, सुभाष शर्मा होटल वाले, अरुण शर्मा, शिव शंकर सक्सेना आदि मौजूद रहे। बिजनौर में सारथी हम ट्रस्ट की ओर से शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। धामपुर में प्रवासी मजदूर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के ओरीपी चालक को फांसी देने की मांग की गई। इस दौरान महासचिव आशीष तोमर सचिन, हिमांशु, विशाल चौधरी, मयंक सिंह, हेमराज सिंह, पंकज, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें