फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में तोड़फोड़ की

Sat, 03 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर के केनरा बैंक में भीड़ ने तोड़ा दरवाजे का शीशा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में  कैश न मिलने पर कई बैकों के बाहर खाताधारकों ने हंगामा किया। इस दाैरान ग्राहकों ने केनरा बैंक में तोड़फोड़ भी की। 
विज्ञापन

  एचडीएफसी बैंक में दोपहर बाद नौ कैश का बोर्ड लगा दिया गया। यह बोर्ड देखकर कतार में लगे लोगों ने हंगामा किया। केनरा बैँक में शनिवार को दिनभर बैँक व्यवस्था न बनने से खाताधारकों को भारी परेशानी हुई।  लोगों का कहना है कि पता नहीं कब तक ऐसा होगा। बगैर पैसे के घर से लेकर खेतीबाड़ी तक के सभी काम चौपट हो गए हैं। खेती के लिए खाद, बीज और पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दिन निकलते ही लोग एटीएम के सामने कैश निकालने की जुगत में लग जाते है। किसी दिन तो कैश खत्म होने से निराश होकर घर वापस लौटने को विवश होना पड़ता है। इस दौरान खाताधारक मनोज कुमार, पप्पू, गोपाल सिंह, शौनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार का कहना है कि कैश की किल्लत से लोगों के रोजमर्रा के कामों पर विराम लग गया है। उधर, बकाया जमा करने को ओटीएस योजना को दो दिसंबर से शुरू कर दिया है। योजना के तहत बकायादारों को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट के साथ 15 दिसंबर तक पुराने नोट जमा करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें