फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर - नहर की पटरी टूटी, फसलें जलमग्न

Mon, 31 Jul 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव सुल्तानपुर आबाद के जंगल से होकर गुजर रही है नहर
विज्ञापन

- किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर आबाद के जंगल में नहर की पटरी टूट जाने से कई गांवों के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर जर्जर पटरी की मरम्मत कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर की पटरी का मरम्मत कार्य कराए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

गांव सुल्तानपुर आबाद में शेखुपुरा माइनर नहर होकर गुजर रही है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्हें नहर की पटरी टूटी मिली। उन्होंने फसलें जलमग्न होने की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। सुल्तानपुर आबाद, अम्हेड़ा, रुस्तमपुर, धनौरी आदि के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उनमें धान, बाजरा, गन्ना आदि की फसलें जलमग्न देख आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों की सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीषपाल सिंह, जेई महकार सिंह, जिलेदार रामगोपाल, शीशपाल जगमोहन सिंह आदि ने पटरी का मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्ली सिंह, छतरपाल सिंह, तारा सिंह, महावीर सिंह, फिरोज आदि किसानों का आरोप है कि नहर की पटरी की काफी समय से सफाई नहीं कराई गई। जिसके चलते नहर की पटरी की जर्जर हालत का पता नहीं लग रहा है। उन्होंने नहर की पटरी की सफाई करा मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीषपाल ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें