नजीबाबाद के तहसील फ्लाईओवर के निकट से होर्डिंग्स हटाते नगरपालिका कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
दूसरे दिन भी चला प्रचार सामग्री हटाने का अभियान
नजीबाबाद। प्रशासन की ओर से राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों से तत्काल प्रभाव से प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर हटवाने और वॉल पेंटिंग साफ कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि सोमवार को क्षेत्र में किसी राजनीतिक दल की प्रचार सामग्री पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी तथा प्रचार सामग्री हटाने का खर्च भी वसूला जाएगा। नगरपालिका परिषद के जलकल अभियंता मूलचंद, पंकज शर्मा, यशपाल सिंह, जमाल नासिर, विशेष कुमार, अवधेश कुमार, तपेश कुमार ने तहसील मार्ग, बिहारी का चौराहा क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों से राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाई। संवाद