फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंश पकड़ने को चलाया अभियान

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम के निर्देश पर आवारा गाय पकड़कर ले जाते नगरपालिका कर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
आवारा गोवंश पकड़ने को चलाया अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर नगरपालिका परिषद ने आवारा घूमने वाले गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू किया है।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने नगर के आदर्शनगर क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में दर्जनों गोवंश रोजाना आवारा घूमने को गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने ईओ नगरपालिका परिषद को ऐसे गोवंश को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाने तथा उन्हें कान्हा पशु आश्रय स्थल में पहुंचाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में दोपहर बाद गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। सीकेआई चौराहे से आदर्शनगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम के सफाई नायक अरविंद कुमार, राजेश कुमार, आकाश आदि ने आवारा घूमतीं तीन-चार गोवंश को पकड़कर कान्हा पशु आश्रय स्थल पहुंचाईं। उधर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने गोवंश पालकों से गोवंश को आवारा न छोड़ने की सलाह दी है। कहा यदि गोवंश सड़क पर घूमता पकड़ा गया तो गोवंश स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें