फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - पुलिस की गाड़ियों में लगेंगे कैमरे

Thu, 16 Mar 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवागत एसपी ने पुलिस अफसरों और थानेदारों की ली बैठक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस की सभी गाड़ियों में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जाहौद ने सभी थानेदारों को दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी बोले की भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यभार संभालने के बाद ही मंगलवार देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अफसरों की बैठक ली। जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया गया। इस बैठक के तुरंत बाद ही रात में करीब 10 बजे जिले के सभी थानेदारों की बैठक ली। कहा कि पुलिस की गाड़ियों में कैमरे लगाए जायेंगे। जिले में हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाने में पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी को पर्ची देने के दिशा निर्देश दिए। सभी थानों में थानेदार सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक लोगों की शिकायतों को सुनें। सात दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में बनेगा शिकायत प्रकोष्ठ
मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शिकायतकर्ता को गंभीरता से सुना जाएगा। पुलिस कार्यालय में एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। शिकायत प्रकोष्ठ में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। पुलिस कार्यालय पर पहुंचने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता को ही पर्ची मिलेगी, जिस पर हेल्पलाइन नंबर भी लिखा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें