अफजलगढ़/रेहड़। अमानगढ़ रेंज में वन विभाग द्वारा बाघ गणना के लिए लगाए कैमरे गायब हो गए हैं। इसके संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमानगढ़ रेंज में चल रही चौथे चरण की बाघ गणना के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में लगे कैमरे गायब होने से लापरवाही का मामला प्रकाश में आया हैं। अमानगढ़ रेंज में करीब डेढ़ माह से बाघों की गणना डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एवं स्थानीय रेंज स्टाफ द्वारा की जा रही है। गणना पर्यवेक्षक के अनुसार बाघों की गणना के लिए 45 जोड़े कैमरे रेंज के अलग-अलग क्षेत्र में लगाए गए थे। गणना के उपरांत झूलोखत्ता बीट से दो कैमरे कम पाए गए हैं, जो कहीं गायब हो गए हैं। संवाद