फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दहेज की कुप्रथा और नशामुक्ति का किया आह्वान

विज्ञापन
नहटौर में जाट भवन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नहटौर। नए साल के पहले दिन जाट भवन पर एकत्रित हुए जाट बिरादरी के लोगों ने समाज में बढ़ रही दहेज प्रथा व युवाओं में नशे की लत को छोड़ने का आह्वान किया। नव वर्ष बनाते हुए इस अवसर पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नहटौर स्थित जाट भवन पर क्षेत्र के सैकड़ों जाट समाज के लोग उपस्थित हुए। लोकेंद्र सिंह डोडवाल ने कहा कि समाज में दहेज का दानव पैर पसारता जा रहा है। वहीं युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। जिसे हमे मिलकर जड़ से समाप्त करना होगा। इसके अलावा वक्ताओ ने समाज में फैल रही अन्य कुरीतियों को भी दूर करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हर माह के प्रथम रविवार को मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया। मास्टर विजय पाल सिंह, डा. धर्मपाल सिंह, कैलाश सिंह लांबा, जोगेंद्र सिंह, घसीटा सिंह, नंदराम सिंह, वीरेंद्र सिंह, लटूर सिंह, तारा सिंह, रामपाल सिंह अमीन साहब, आनन्दपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, संजीव कुमार, कुलवीर चौधरी, प्रेमवीर डोडवाल, अरविंद कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें