नांगलसोती-गांव शेरपुर अभी में लगाया गया पिंजरा।(स्रोत-विभाग)
- फोटो : संवाद
नांगलसोती। गांव शेरपुरअभी में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। गांव शेरपुर अभी में हाल ही में गुलदार ने एक निराश्रित गोवंश को निवाला बनाया था। क्षेत्र में आए दिन गुलदार देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों की मांग पर सामाजिक वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार ने गांव के किसान शमीम हैदर के खेत में पिंजरा लगाया। इस दौरान वनकर्मी उमर, किसान समीम हैदर, बिट्टू, शमीम हैदर, छोटू, आतिफ जैदी आदि मौजूद रहे। संवाद