फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार को पकड़ने के लिए पुल के पास लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़/ रेहड़। गांव उदयपुर में किशोरी पर हमले के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। वहीं, लगातार शाहपुरजमाल बनैली नदी के पुल पर लगातार गुलदार की आमद को देखते हुए पिंजरा लगा दिया गया है।
शुक्रवार की शाम गांव उदयपुर चांदपुर में अपने पिता को खाना देने गई एक किशोरी पर गुलदार ने हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया था। करीब 20 दिन पूर्व गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में वृद्धा गोमती को मौत के घाट उतार दिया था। एक सप्ताह पूर्व गुलदार ने गांव माननगर में दुकान से सामान लाते वक्त किशोर को निवाला बना लिया था। दोनों ही मौत के बाद से ही गुलदार इन स्थानों पर घटनास्थल के समीप देखा जा रहा है। उधर, करीब एक सप्ताह से शाहपुरजमाल में बनैली नदी पुल पर गुलदार लगातार बैठा नजर आ रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को गांव निवासी उत्तम कपिल नन्हें महेन्द्र व देवेन्द्र खेत से चारा लेने गए थे, जिन्हें गुलदार ने घेर लिया। शोर मचाकर व लाठी डंडे फटकार कर गुलदार को भगाया। गुलदार की पुल के समीप आमद को देखते हुए माननगर की दिशा में स्थान चिन्हित कर पिंजरा लगाया। वहीं, रेहड़ के गांव उदयपुर में भी स्थान चिन्हित कर खेत में पिंजरा लगाया।
इस मौके पर वन विभाग की टीम में रेंजर प्रदीप शर्मा, वन दरोगा , जगत सिंह राणा, सुनील राजौरा, अब्बास तथा मुजीब रहमान मौजूद रहे। रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने तथा शीघ्र गुलदार को पकड़ने का प्रयास किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


घर में घुसा गुलदार, शोर होने पर भागा

कालागढ़। पुराना कालागढ़ स्थित इस्लामनगर बाजार निवासी असगर हुसैन के घर में शुक्रवार की रात सूखासोत की ओर से एक गुलदार दीवार फांदकर अंदर घुस गया। गुलदार को घर में घुसा देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। सभी ने शोर शराबा कर दिया। असगर हुसैन ने बताया कि गुलदार शोरगुल सुनकर वापस दीवार फांदकर जंगल में भाग गया। परिजनों ने भयभीत होकर रात काटी। अब यह भी डर है कहीं फिर से गुलदार घर में न आ जाए। दूसरी ओर आबादी क्षेत्र में गुलदार के आने से दहशत का माहौल है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली का कहना है कि गश्ती दलों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें