फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के लिए पिंजरा लगाया

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गांव दल्लीवाला में वन विभाग ने पिंजरा लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ मेंं गांव दल्लीवाला में गुलदार के आतंक के चलते वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। 
विज्ञापन

गांव में दो दिन पहले कुंवरपाल के बकरे को गुलदार ने निवाला बना लिया था। उसके अवशेष करीब 500 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मिले थे। उसके बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई थी।वन विभाग ने भी गुलदार के पैरो के निशान की पुष्टि की थी। अब गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में  पिंजरा लगाया। वन दरोगा श्यामलाल ने गुलदार को शीघ्र पकड़ने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन गुलदार दिखने से लोगों में भय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें