फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चालान की एपीके फाइल भेजकर ठग लिए सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। नूरपुर में एक चिकित्सक को साइबर ठगों ने बाइक के चालान का मेसेज करते हुए एपीके फाइल भेजी। मेसेज खोलते ही चिकित्सक का फोन हैक हो गया और खाते से एक लाख 25 हजार रुपये उड़ गए। मोहल्ला कबीर नगर निवासी रिजवान आरिफ पेशे से चिकित्सक हैं। तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर 23 जनवरी को एम परिवहन के नाम से बाइक का चालान किए जाने का मेसेज आया। व्हाटसएप पर आए इस मेसेज की फाइल एपीके में थी। जैसे मेसेज को खोलकर देखा तो वह फोन में इंस्टाल हो गया और उसके बाद चालान चेक किया तो उसमें कोई चालान नही था। उन्हें लगा कि वह फर्जी है तो उसने अनइंस्टॉल कर दिया। करीब दो घंटे के बाद ओटीपी में स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड खाते से 125759 रुपए कटने का संदेश आया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें