न्यायालय के फैसले का पालन करेंगे कारोबारी
नजीबाबाद। नवाब नजीबुदौला मार्केट के कारोबारियों ने सोशल मीडिया पर मार्केट के निर्माण संबंधी भ्रामक खबरें वायरल करने पर रोष व्यक्त किया है।
नवाब नजीबुदौला मार्केट के कारोबारियों शाहिद सिद्दीकी, आजाद खान, नईम टाटा, यादराम सिंह, राशिद खान, मो. सलीम ने नवाब नजीबुदौला परिसर के बाहर बने दुकानों के संबंध में मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विचाराधीन होने के बावजूद कुछ लोगों को द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें जारी करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कारोबारियों आजाद खान, नईम टाटा, शहिद सिद्दीकी का कहना है कि व्यापारियों की ओर से अधिवक्ता वैभव सराफ द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर की गई थी। व्यापारियों का दावा है कि न्यायालय ने वर्ष 1976 से नगर पालिका को टैक्स दे रहे प्रतिष्ठानों पर ध्वस्त करने की कार्रवाई और नवीन निर्माण पर भी रोक लगाई हुई है। कारोबारियों ने कहा कि न्यायालय का जो भी फैसला होगा वह उन्हें मान्य होगा। संवाद