फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: व्यापारी की हत्या, शव पेड़ पर लटका कर लगाई आग, एक गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
व्यापारी बलराज सिंह चौहान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अनैतिक संबंधों का भेद खुलने के डर से की वारदात, पूजा करने मंदिर गया था व्यापारी
विज्ञापन




फोटो...

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (मुजफ्फरनगर)।पूजा करने के लिए घर से निकले व्यापारी की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया और पहचान छिपाने के लिए आग लगा दी। आरोपी ने एक महिला के साथ अनैतिक संबंधों का भेद खुलने से डर से वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला के रहने वाले बलराज सिंह चौहान (55) की नहटौर में सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बलराज सिंह रोज की तरह गांव के शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। सुबह करीब सात बजे खेत में मिट्टी भरने जा रहे एक किसान ने पेड़ पर लटका शव जलते देखा और गांव में यह खबर दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो बलराज सिंह का शव पेड़ से नीचे गिर पड़ा था और आग में जल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाई। बलराज की गलाघोंटकर हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पत्नी गांव के ही विजय सिंह और उसके भाई पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बलराज ने मंदिर जाते समय गांव की एक महिला के साथ विजय को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उसके बाद उसने बलराज को हत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें