फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क दुर्घटना में कारोबारी की मौत

Sat, 10 Aug 2024 05:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मार्ग दुर्घटना में नगर के जूता कारोबारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला वाहिदनगर निवासी मो.हाशिम (65) रेलवे स्टेशन बाजार के मुसाफिर खाने के निकट जूते का कारोबार करते थे। मो.हाशिम अपनी स्कूटी से जलालाबाद किसी काम से जा रहे थे। शुक्रवार को करीब 9:30 बजे रोडवेज के निकट अचानक एक कार का गेट खोला गया। कार के गेट से टकराकर कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कार सवार घायल कारोबारी को उठाकर उपचार के लिए पूजा अस्पताल ले गया। उपचार के दौरान कारोबारी की मौत होते ही कार स्वामी अस्पताल से खिसक गया।
विज्ञापन

मृतक के मोबाइल नंबर से अस्पताल से परिचितों को सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। कारोबारी मो.हाशिम समाजसेवी संस्था पयाम-ए-हक और आजाद लाइब्रेरी कमेटी से जुड़े थे। उनके इंतकाल पर समाजसेवियों और कारोबारियों ने गम का इजहार किया। परिजनों ने नम आंखों से कारोबारी को शाम को सपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें