- उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित
फोटो-21एनजेडबी04आर
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ आंदोलन में व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने पंजीकृत व्यापारियों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने का भी मुद्दा उठाया।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार माहेश्वरी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष नजर खां के प्रतिष्ठान पर प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ऑनलाइन ट्रेडिंग योजना से मात्र 50-100 घराने मालामाल हो रहे हैं, जबकि 70 करोड़ से अधिक कारोबारी आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से ऑनलाइन ट्रेडिंग समाप्त कराने की मुहिम में सहभागी 27 जून को जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की सलाह दी।
प्रांतीय अध्यक्ष ने व्यापारियों को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा सरकार के समक्ष रखी आयकर, बीमा योजना सहित व्यापारी हितों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। व्यापारी नेता प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित बैठक में जिला नजर खां, युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड., सुधीर अग्रवाल, अनिल सिंघल, शहबाज खान, इसरार अहमद, मनोज मंगल, शहजाद अहमद, नरेंद्र प्रजापति, राजीव अग्रवाल, शबर मुस्तकीम, इलियास, रजत, सौरभ, रोहित आदि उपस्थित रहे।