बिजनौर। सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में शाम ढलते ही स्थानीय रूटों पर बसें नहीं मिलती हैं। इसका कारण शाम ढलने के बाद रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होना भी है। नियम है कि 22 यात्री से कम होने से बस संचालित नहीं की जाएगी। अब सर्दी होने पर लोग शाम को घरों से कम निकलते हैं। इसकी वजह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रहती है। बिजनौर से धामपुर, नूरपुर, चांदपुर, नगीना, भागूवाला मार्ग पर रोडवेज बसें शाम ढलने के बाद नहीं मिलती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।