फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला उपकरण हुआ ठीक, आज से होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जला उपकरण हुआ ठीक, आज से होगा भुगतान
विज्ञापन

नींदडू़। भवन की छत पर लगे सिग्नल टावर फुंक जाने से भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में मंगलवार को भी कामकाज नहीं हो सका। दूसरे दिन भी भुगतान नहीं होने से लोग परेशान रहे। नजाकत हुसैन, महताब अहमद एवं मोहम्मद शाहिद आदि लोगों ने तकनीकी खराबी आने से भुगतान बाधित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए शाखा में दोहरा सिस्टम लगाने की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को आए तूफान और वर्षा के दौरान सिग्नल टावर फुंक गया था। इंजीनियर ने आई खराबी को ठीक कर दिया है। बुधवार से भुगतान समेत बैंक संबंधी सभी कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें