फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कॉलोनी में मिला बर्मीज पाइथन प्रजाति का अजगर

विज्ञापन
कालागढ़ की नयी कालोनी में विशालकाय सर्प को काबू करती रेस्क्यू टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नई कॉलोनी में मिला बर्मीज पाइथन प्रजाति का अजगर
विज्ञापन

कालागढ़। नई कॉलोनी में भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने करीब 40 किलो के अजगर को पकड़ा। पकड़े गए अजगर को टीम ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच छोड़ दिया। कालागढ़ में एक के बाद एक प्रजाति के सांपों का निकलना जारी है। बुधवार की सुबह कालागढ़ की नई कॉलोनी में मॉर्निंग गर्ल्स चिल्ड्रन एकेडमी के निकट पानी के एक बड़े गड्ढे में विशालकाय अजगर के छिपा होने की सूचना रेस्क्यू टीम को मिली। सर्पमित्र कुमार दीपक ने पानी के गड्ढे में उतरकर वन विभाग के कर्मचारी प्रकाश चंद्र मठपाल और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अजगर को पानी से बाहर निकाला। एक बड़े बोरे में अजगर को बंद कर कॉर्बेट नेशनल पार्क के घने जंगलों में छोड़ दिया गया। सर्प मित्र ने बताया कि बर्मीज पाइथन प्रजाति के अजगर वजन लगभग 40 किलो और लंबाई लगभग साढ़े तीन मीटर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें