नजीबाबाद - लखनऊ सेमिनार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते नजीबाबाद के सर?
- फोटो : NAZIBABAD
उप मुख्यमंत्री से मिले सराफा कारोबारी
नजीबाबाद। ऑल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स की लखनऊ सेमिनार में जनपद बिजनौर के ज्वैेलर्स की समस्याएं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष रखी गईं।
सराफा एसोसिएशन बिजनौर के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, मुकुल अग्रवाल, हर्षित सराफ ने लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की सेमिनार में भाग किया। जनपद के ज्वैलर्स के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पगड़ी पहनाई और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कपिल सराफ ने ज्वैलर्स कारोबारियों के साथ हो रहीं चोरी, डकैती, लूट की घटनाओं से अवगत कराते हुए सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डीजीपी स्तर से सराफा कारोबारियों के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए व्यवस्था कराने के प्रति सराफा कारोबारियों को आश्वस्त किया।