फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शामिक के दिल-फेफड़े को रगड़ते हुए पार निकल गई गोली

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में मृतक छात्र शामिक के घर के पास तैनात पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शामिक के दिल-फेफड़े को रगड़ते हुए पार निकल गई गोली
विज्ञापन

बिजनौर। बीबीए के छात्र शामिक के सीने में मारी गई गोली दिल और फेफड़े को रगड़ते हुए पार निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ, जिसमें मौत की वजह गोली लगने और अत्यधिक खून बहने से होना पाया गया है। मौका ए वारदात से पुलिस को 315 बोर के कारतूस का खोखा भी मिला है।
कृष्णा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र शामिक को बुधवार की दोपहर उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपनी सहपाठी के साथ पैदल ही नूरपुर की दिशा में जा रहा था। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने तुरंत ही सामने आकर तमंचे से फायर कर दिया। यह गोली शामिक के सीने में जा लगी। हालांकि इस गोली के लगने के बाद शामिक पीछे की ओर मुड़ा और दौड़ पड़ा। करीब चालीस कदम दौड़ने के बाद कॉलेज के गेट के पास आकर गिर पड़ा। शामिक के पीछे दौड़ते हुए हमलावर ने दूसरी गोली भी चलाई थी, जो छात्र के पैर के पैर को छूकर निकल गई। यह गोली किसी राहगीर को भी लग सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई इस फायरिंग की जद में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामिक का पोस्टमार्टम रात में ही कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि शामिक के सीने में लगी गोली पीछे की तरफ पार हो गई। यह गोली दिल और फेफड़े को रगड़ते हुए निकली। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद आरपार हो गई। पोस्टमार्टम में एक ही गोली लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें