फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन्य जीव विहार की जमीन के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम रामपुर ठकरा में अवैध कब्जे को हटाता बुल्डोजर।
विज्ञापन
-रामपुर ठकरा में वन विभाग की पांच हेक्टेयर जमीन को कराया गया कब्जामुक्त
विज्ञापन

-चिड़ियापुर से आकर रामपुर ठकरा में बस गए थे वन गुर्जर



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हस्तिनापुर वन्य जीव विहार की जमीन के अवैध कब्जे पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। रामपुर ठकरा स्थित वन विभाग की इस जमीन पर वन गुर्जरों के निर्माण और झोपड़ियों को हटा दिया गया।
उत्तराखंड के चिड़ियापुर वन क्षेत्र से विस्थापित होकर वन गुर्जर बिजनौर के रामपुर ठकरा में वन विभाग की जमीन आकर बस गए थे। अवैध रूप से कब्जा करते हुए झोपड़ियां बना लीं। वन विभाग की यह जमीन हस्तिनापुर वन्य जीव विहार में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची। टीम ने वन वन गुर्जरों को समझा बुझाकार निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब पांच हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रामपुर ठकरा में अभी और भी वन की जमीन पर अवैध रूप से काबिज हैं। विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसे भी खाली कराया जाएगा। टीम में एसडीओ नजीबाबाद, तहसीलदार, सीओ संग्राम सिंह, शहर कोतवाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी अमान गढ़ ,नगीना , नजीबाबाद,चांदपुर ,धामपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें