मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
शेरकोट। पालिका की ओर से शनिवार को नगर के मुख्य बाजार में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
शेरकोट में चुंगी नंबर पांच से लेकर एजाज रोड तक अतिक्रमण को बुलडोजर ने तोड़ ध्वस्त कर दिया। दुकानों के आगे नालों पर बने स्लैप, पट सभी को अधिकारियों ने अपने ही सामने ध्वस्त कराया। नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने कहा कि शेरकोट की 90 प्रतिशत लोगों ने खुद ही अपने सामने हुए अतिक्रमण को हटा लिए। जो बचे हैं उन पर बुलडोजर चल रहा है। नायब तहसीलदार ने लोगों को हिदायत दी कि जिन लोगों की दुकानों के बाहर अभी भी अतिक्रमण खुद हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर पालिका का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।