फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टक्कर लगने से मालन नदी पुल से नीचे गिरी बग्गी

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने से मालन नदी पुल से नीचे गिरी बग्गी
विज्ञापन

चंदक/बिजनौर। मंडावार क्षेत्र में मालन नदी के पुल पर एक कार ने पीछे से बग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बग्गी 20 फीट ऊंचे मालन नदी के पुल से नीचे गन्ने के खेत में जा गिरी, जिससे बग्गी में सवार चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी इरशाद घोड़ा बग्गी से बारात चढ़ाने का काम करता है। बग्गी स्वामी के अनुसार वह बिजनौर किसी बारात में जा रहे थे। जैसे ही बग्गी मालन नदी के पुल पर पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बग्गी मालन नदी के पुल से नीचे गन्ने के खेत में गिर गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बग्गी में इरशाद के अलावा चार छोटे बच्चे अरमान (10), अनिस (8), अफरीन (5) और शाहनबाज (10) भी सवार थे। हादसे के बाद वह भी नीचे गिर गए, जिससे सभी को चोटें आईं। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी हालत ठीक बताई जा रही है। हादसे में एक घोड़े का पैर टूट गया और दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। इरशाद को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वह घोड़े बुग्गी से बरात चढ़ाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विरेंद्र तोमर ने बताया कि कोहरे के कारण कार घोड़ा बग्गी से टकरा गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों का फैसला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें