भैंस के हमले में व्यक्ति की मौत
धामपुर। गांव सरकड़ा में भैंस ने हमला कर 36 वर्षीय कलवा उर्फ लोकेश पुत्र बाबूराम को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता बाबूराम ने बताया कि मंगलवार को जब उनका पुत्र लोकेश घेर में भैंस को नहलाने का प्रयास कर रहा था तो इस दौरान भैंस ने लोकेश पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्योहारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।