फोटो-07एनजेडबी05आर
नजीबाबाद। स्माइल क्योर फाउंडेशन परिवार ने बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। स्माइल क्योर फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. राजीव अरोड़ा, घनश्याम यादव, प्रमोद राजपूत, गणेश सिंह विष्ट ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई। अनुयाइयों ने कान्हा रॉयल सेल्यूट में गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बुद्धं शरणं गच्छामि के जाप के साथ भगवान बुद्ध को नमन किया। डा. राजीव अरोड़ा ने कहा गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत ने दुनिया को सद्मार्ग दिखाया।