संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर(बिजनौर)। मीरपुर खादर में एक युवक ने गांव के रहने वाले अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी।
गांव मीरपुर खादर में रहने वाला अनुसूचित जाति का ब्रजेश उर्फ डब्बू गांव की सैनी बिरादरी की एक युवती दिव्या सैनी को प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथ ले गया था। दोनों ने विवाह कर लिया था। लड़की के परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर, दंपती अब कुछ महीने से गांव में ही रह रहे थे। इसे लेकर दिव्या का भाई लवशित पुत्र मुकेश सैनी रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते ही शुक्रवार के शाम करीब 8:00 बजे उसने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।