फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद में विषैला पदार्थ खाने वाले देवर भाभी को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।(स्रोत-पुलिस)
विज्ञापन
दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग, डेढ़ माह पूर्व घर से हो गए थे फरार
विज्ञापन

चीनी मिल नजीबाबाद में कार्यरत है युवक के पिता

संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव जोगीरम्पुरी निवासी देवर-भाभी की जहर खा लिया। दोनों बेसुध हालत में नजीबाबाद के गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे पड़े मिले। जिला अस्पताल में दोनों की माैत हाे गई। पुलिस के मुताबिक दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और डेढ़ माह पूर्व घर से फरार थे।

सीओ देश दीपक सिंह के मुताबिक जोगीरम्पुरी निवासी 23 वर्षीय डेविड अपने तहेरे भाई अजय कुमार की पत्नी 25 वर्षीय राखी को लेकर डेढ़ माह पूर्व घर से फरार हो गया था। बुधवार की दोपहर बाद नजीबाबाद के गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर किया गया। चिकित्सालय पहुंचने पर दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक डेविड का अपने ही तहेरे भाई अनिल की पत्नी राखी से प्रेम प्रसंग हो गया था। डेढ़ माह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। तभी से दोनों का पता नहीं चल सका था। नजीबाबाद पुलिस ने डेविड के पिता चीनी मिल नजीबाबाद में कार्यरत पप्पू को घटना की सूचना दी।


सात साल पहले राखी ने अनिल से किया था प्रेम विवाह

शादी करने के लिए दोनों ने लगा दी थी नदी में छलांग
परिजनों की सहमति पर था प्रेम विवाह, दोनों के दो बच्चे हैं

संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। प्रेमी युगल देवर डेविड और उसकी भाभी राखी की मौत से हर कोई हैरान है। सात साल पहले राखी ने अनिल से प्रेम विवाह किया था। प्यार पाने के लिए दोनों नदी में भी कूद गए थे। बाद में दोनों की शादी कराई दी गई थी। इसी बीच उसके देवर डेविड से संबंध हो गए। दोनों घर से फरार हो गए। मगर, किसी को भी इस बात का अनुमान नहीं था कि दोनों मौत को गले लगा लेंगे। परिवार में कोहराम मच गया।
डेविड से प्रेम करने वाली राखी ने अपने पति अनिल से भी प्रेम विवाह किया था। राखी और अजय के बीच प्रेम प्रसंग होने के बाद परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों ने नहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों ने दोनों को बचा लिया था। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों के सात वर्ष और पांच वर्ष के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

राखी का प्रेमी डेविड अविवाहित है। दोनों एक ही घर में रहते थे। प्रेम-प्रसंग का घर वालों को पता चलने के बाद दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। दो पुत्रों की मां राखी प्रेम में इतनी खो गई कि वह डेविड के साथ फरार हो गई। लोकलाज की चिंता में परिवार वालों ने इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें