बिजनौर। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा ख्याति चौधरी ने 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया है।
मध्यप्रदेश के भोपाल में 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दस मीटर एयर राइफल बालिका वर्ग में ख्याति चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में नेशनल लेवल पर छठा स्थान हासिल किया। ख्याति चौधरी भारतीय टीम में चयन के लिए 28 फरवरी से दो मार्च तक केरल के तिरुवनंतपुरम में चलने वाले ट्रायल में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। शूटिंग कोच अमित चौधरी ने ख्याति की इस उपलब्धि की प्रशंसा की तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। प्राचार्या सीमा विश्वास ने स्कूल पहुंचने पर ख्याति को पदक देकर सम्मानित किया।