फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चिकित्सक बनना चाहते हैं दोनों टाॅपर सगे भाई

Sun, 21 Apr 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में छात्र अरुण कुमार को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के दो छात्र सगे भाइयों के टाॅप टेन में स्थान लाने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। दोनों छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षा में जिले में स्थान प्राप्त कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


गांव गोवर्धनपुर नावका निवासी रघुवीर सिंह के पुत्र अतुल कुमार व अरुण कुमार ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में टाॅप टेन में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में अरुण कुमार ने 600 में 581 अंक लेकर 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी में दसवां व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह चिकित्सक बनना चाहते हैं।
वहीं उसके बड़े भाई अतुल कुमार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 472 अंक लेकर 94.72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह भी अपने छोटे भाई की तरह से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चिकित्सक बनना चाहते हैं। अतुल ने वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


पिता रघुवीर सिंह अपने दोनों पुत्रों अतुल व अरुण की इस सफलता से काफी खुश है। वह खेती करते हैं और उनके घर के हालात सामान्य हैं। फिर भी वह अपने पुत्रों के चिकित्सक बनने की इच्छा को लेकर उत्साहित है। उनका कहना है कि वह और मेहनत करेंगे और अपने पुत्रों की इच्छा और सफलता के लिए पढ़ाने ओर चिकित्सक बनाने में पुरा सहयोग करेंगे। अतुल व अरुण की मां विमलेश देवी गृहणी हैं। दोनों भाइयों की सफलता को लेकर स्कूल प्रबंधन सहित प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य भी खुश हैं और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्ज्की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें