फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय पर निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मचारियों को लगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
नजीबाबाद में बूस्टर डोज लगवाते शिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को दूसरी डोज के तीन माह पूरे होने के बाद बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर निर्वाचन कार्यों में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाकर प्रशिक्षित किया गया। बीआरसी कार्यालय में आयोजित टीकाकरण शिविर में 83 शिक्षकों को बूस्टर डोज लगाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल ने बताया कि कोविड वैक्सीनेेशन की दूसरी डोज के बाद दी जाने वाली बूस्टर डोज के अंतराल में अब नौ माह के स्थान पर तीन माह करने के निर्देश मिले हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल व एआरपी मोबीन हसन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिक्षकों का वैक्सीनेशन किया गया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, अर्चना त्यागी, मुदस्सर नजर, अनुराग पांडेय, मुकेश देवरानी, भुवनेश्वरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें