फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगनी शुरू, सबसे पहले डॉ. कपिल ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगनी शुरू, सबसे पहले डॉ. कपिल ने लगवाया टीका
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोमवार से कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया, जिले में सबसे पहले जिला महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कपिल चौधरी को डोज लगाई गई। सभी केंद्रों पर डोज लगवाने के लोग आते रहे। स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले 69 हजार से अधिक लोगों को जिले में कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगनी है। इन लोगों को दो डोज पहले ही लग चुकी हैं। सामान्य सत्र में हर जगह बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई थी। सोमवार को सबसे पहले डॉ. कपिल चौधरी को बूस्टर डोज लगाई गई। उन्होंने कोविशिल्ड लगवाई। कोरोना अभियान की शुरुआत में भी सबसे पहले डॉ. कपिल चौधरी का ही टीकाकरण किया गया था। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से हो कोरोना से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने सभी से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें