फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में होगी बोम्बे 5 की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में होगी बोम्बे 5 की शूटिंग
विज्ञापन

बिजनौर। फिल्म बोम्बे 5 के निर्देशक के हुसैन ने बताया कि फिल्म की काफी शूटिंग बिजनौर में होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माता बिजनौर के ही रहने वाले हैं। फिल्म को विश्वस्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक होटल में के हुसैन का स्वागत किया गया। प्रेसवार्ता में के हुसैन ने बताया कि फिल्म की कहानी मुंबई के स्लम एरिया में होने वाले अवैध कारोबार और जनता पर होने वाले अत्याचार की है। फिल्म शबीना फिल्म इंटरनेशनल व उन्नत फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता मुरगेशन एसटी, जिम्मी सिंह, अशोक चौधरी, व आलोक गोविल हैं। फिल्म की कहानी मुखगन ए नादर की है, गीत अमिताभ रंजन व वासिन खान के हैं और संगीतकार दुष्यंत दुबे हैं। फिल्म में अभिनेता अस्मित पटेल, सुजाय मुखर्जी, सोमी खान, अंजलि पांडे और दीपक केसरवानी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें